राज्यसभा की खाली सीट के लिए भाजपा के उम्मीदवार अरुण सिंह ने किया नामांकन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की रिक्त सीट के लिए भाजपा के उम्मीदवार अरुण सिंह ने सोमवार को विधान भवन के सेंट्रल हॉल में नामांकन किया। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर भेंट की। सीएम से मुलाकात के बाद अरुण सिंह ने कहा- लंबे समय तक भाजपा के संगठन में मैंने काम किया है। पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी है, उसको पूरी निष्ठा, इमानदारी के साथ काम किया है। अब पार्टी ने मुझे राज्यसभा की जिम्मेदारी दी है। उस पर भी पूरी तरह से खरा उतरने की कोशिश करूंगा। जनता और आम लोगों के लिए भी अब काम करूंगा। Also Read - संसद में आप सांसदों ने प्याज की माला पहनकर किया प्रदर्शन हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा उप चुनाव में रामपुर सीट से आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा विधायक चुनी गई हैं। उससे पहले तंजीन फातिमा समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद थीं। विधायक बनने के बाद उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद यूपी के कोटे से राज्य सभा की एक सीट खाली हो गई थी। इसी सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा के पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने नामांकन दाखिल किया है।